फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक की चपेट में आने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। कोईलभार गांव के पास बुधवार की शाम को बाइक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। हादसे से पीड़ित के घर मातम छा गया। कोईलभार गांव निवासी 11 वर्षीय अफसाना खातून पुत्री सफीकुल्लाह बुधवार की शाम को घर से कुछ सामान लेने जा रही थी। तभी सामने से तेज रफ्तार गुजरे बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल अफसाना को सीएचसी सांथा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही घर पर में मातम छा गया। छात्रा चार बहनों में तीसरे नंबर की थी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि छात्रा पढ़ने में काफी तेज थी। पिता मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। मां दिव्यांग है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें