फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रैक्टर के कुचलने से चार साल की बच्ची की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा- खलीलाबाद मार्ग पर गंगा देवरिया के पास रविवार को सड़के किनारे खड़ी मां- बेटी को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि मां घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मां का उपचार शुरु किया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के सुबखरी गांव निवासी रामलोचन पुत्र रिखई उसके भाभी गीता पत्नी कन्हैया और भतीजी चार वर्षीय प्रिया पुत्री कन्हैया रविवार को खलीलाबाद जा रही थी। किसी काम से कोतवाली क्षेत्र के गंगा देवरिया में सड़क के किनारे मां-बेटी खड़ी थी। उसी दौरान मैनसिर की तरफ से खलीलाबाद की दिशा में जा रही ट्रैक्टर ने उसकी भाभी और भतीजी को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के अगले पहिये ने दोनों को कुचल दिया। घटना देखकर आस-पास के लोग जुट गए। लोगों ने घायल भतीजी और भाभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल भाभी का उपचार शुरु हुआ।
आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से बिना हार्न बजाए वाहन चलाते हुए उसकी भाभी और भतीजी को चपेट में लिया है। तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक ने बताया कि चार वर्षीय मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित चाचा की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। ट्रैक्टर कब्जे में है, जबकि चालक भागने में सफल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें