फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ककरहिया के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ककरहिया के पास ढाबे पर चाय पीने के लिए ट्रक चालक सड़क के किनारे वाहन खड़ा किया। चालक ट्रक से नीचे जैसे ही उतरा, उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। उसकी पहचान मुकाबिल हुसैन (47) पुत्र अबीब हुसैन निवासी असतपुर, मनेठेरे जिला मुरादाबाद के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन


मामूली विवाद में युवक को पीटा
संतकबीरनगर। भिटवा टोले में एक युवक को कुछ लोगों ने मामूली विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। बनखोरिया निवासी अनमोल उपाध्याय पुत्र ज्ञानचंद उपाध्याय का आरोप है कि 13 जून को वह अपने चचेरी बहन के बहुभोज में खलीलाबाद के पुरानी सब्जी मंडी मोहल्ला भिटवा टोला गए थे। रात में गणेश दुबे निवासी बरहटा पीपीगंज जिला गोरखपुर उसे देखते ही अपशब्द कहने लगे। कहा कि वह बरात में बहुत उछल रहा था। आरोप है कि गणेश दुबे व उनके सहयोगी सुरेश अमन ने उसे लाठी डंडे से मारा पीटा और जान माल की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया। संवाद

रंजिश में एक ही परिवार के चार सदस्यों को पीटा
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के दरूआजप्ती माफी में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों की पिटाई कर दी। दरुआजप्ती माफी निवासी तेतून निशा पत्नी अहमद हुसैन का आरोप है कि 13 जून को पुरानी रंजिश को लेकर इरफान व रमजान के साथ झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश को लेकर विपक्षी मुंशीदार, इबरार, इब्राहिम, इसरार, अलीरजा, नबी रजा, जहीर, सगगौर, किरामुद्दीन, हारुण शाह आदि गोलबंद होकर लाठी डंडे एवं ईंट लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ गए। विपक्षी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की नीयत से इस्तेखार हुसैन एवं उसकी बेटी जुबैदा खातून, शाहजहां, फिदा हुसैन को मारने पीटने लगे। बेटी जुबैदा खातून बीच बचाव में आई तो उक्त लोग उसकी बेटी के साथ हाथापाई करते हुए उसके गले का सोने का चेन तोड़ दिए। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें