फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा के लिए अलग विद्युत उप केंद्र की मांग उठी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के लोगों ने बिजली अव्यवस्था के कारण अलग से विद्युत उप केंद्र बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में होने के बाद अब उन्हें शहरी विद्युत आपूर्ति मिलनी चाहिए। लो वोल्टेज और आए दिन होने वाले फाल्ट सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा को नगर पंचायत बने आठ महीना बीत गया है। इसके बावजूद यहां की बिजली व्यवस्था लचर है। लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज से लोग काफी परेशान हैं। इससे निजात पाने के लिए यहां विद्युत उपकेंद्र बनाना लोगों की मांग है।
नगर वासी राजदेव प्रजापति, उमेश कुमार, गोपाल अग्रहरि, प्रमोद कुमार, शैलेश सैनी, प्रमोद निषाद, राजेश कुमार, ओम प्रकाश चौरसिया, मुकेश कुमार साहनी, नरेश दुबे आदि ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद अब यहां की विद्युत व्यवस्था पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। नगर पंचायत क्षेत्र को अलग से विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने के लिए करीब में फीडर की आवश्यकता है। यहां की आपूर्ति सिद्धार्थ नगर क्षेत्र से होती है, जिसे संत कबीर नगर से किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जर्जर तारों से यहां की विद्युत आपूर्ति लगभग 45 वर्षों से होती आ रही है। इन तारों को बदलना आवश्यक है। लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज यहां की प्रमुख समस्या है। प्रशासन को गंभीर होकर समस्या का निदान करना चाहिए और नगर वासियों को शहरी विद्युत आपूर्ति दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें