फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर के युवक की लालगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बस्ती जिला के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खरवनिया-नौना के निकट विद्युत पोल से टकराकर नाथनगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से बुआ के घर से लौट रहा था। सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर निवासी सनी पुत्र रामकेश चौहान (21) वर्ष बाइक से लालगंज क्षेत्र स्थित बुआ के घर गया हुआ था। बुआ के वहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार को बाइक से घर नाथनगर लौट रहा था। इसी दौरान लालगंज क्षेत्र के खरवनिया-नौना गांव के निकट पहुंचा। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। मौके पर ही सनी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन प्रजापति मय फोर्स पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें