धनघटा। राम जानकी मार्ग पर भंडा गांव के समीप सोमवार की सुबह कार की चपेट में आने से 50 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के महाखरपुर गांव निवासी अनिल कुमार (50) श्रीवास्तव सुबह करीब आठ बजे घर से साइकिल से हैंसर बाजार जाने के लिए निकले। जब वह भंडा गांव के करीब पहुंचे तो धनघटा की तरफ से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोग और परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल पर इलाज के दौरान अनिल कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।