बेलहर। क्षेत्र के बेलवा मिश्र गांव में शुक्रवार की रात हुए विवाद के मद्देनजर बेलहर पुलिस ने आरएएफ जवानों के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
बेलहर एसओ अमित कुशवाहा के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के साथ बेलहर पुलिस बेलवा मिश्र में पैदल मार्च किया। यह समूह लोहरसन, गनवरिया, सांथा, करनजोत होते हुए बेलवा मिश्र गांव में पहुंचा। जहां लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र के बेलवा मिश्र व लोहरसन में अमनचैन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पैदल मार्च कर शांति कायम रखने का संदेश दिया गया है।
इस दौरान सहायक कमांडेंट विनोद कुमार राव, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार, अशरफ अली, उपनिरीक्षक शहरुम खान, उप निरीक्षक हरीश तिवारी, राजेश कुमार चौरसिया, कृष्ण कुमार गौड़, सुरेंद्र, ओमवीर सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।