फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी निवासी दोनों युवक बरात में शामिल होकर जा रहे थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बखिरा क्षेत्र के धोबहा गांव पास बृहस्पतिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मेंहदावल भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के दानोकुईया निवासी 20 वर्षीय दीपू पुत्र महंथ प्रसाद गांव के रहने वाले दोस्त ओमकार के साथ मेंहदावल क्षेत्र के भिटियांकला गांव में बृहस्पतिवार रात बरात में शामिल होने आए थे। वापस घर लौट रहे थे। लोग अभी धोबहां गांव के आगे ही पहुंचे थे। तभी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और दोनों घायल हो गए। इसी बीच रास्ते से गुजरे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाया और सीएचसी मेंहदावल भेजवाई। जहां देखते ही डॉक्टरों ने दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल ओमकार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह जानकारी एसओ मनोज सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें