फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बाराखाल गांव के पास रविवार की देर रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमोहारा निवासी बिगाड़ू (26) उर्फ रामू और विनोद (25) रविवार देर रात बाइक से मेंहदावल मिठाई लेने जा रहे थे। जैसे ही वह बाराखाल गांव के समीप पहुंचे उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार पहिया वाहन सवार मौके से भाग निकले। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने दोनों को एबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के साथ ही गंभीर रूप से घायल विनोद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जबकि दूसरे घायल बिगाड़ू उर्फ रामू का उपचार सीएचसी में चल रहा था।
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पुलिसकर्मी गए थे। घायलों को सीएचसी मेंहदावल लाया गया, यहां से एक घायल की गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें