फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू नहर में गिरी अनियंत्रित कार, दो घायल

Sat, 24 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के डड़वा चौराहे के समीप स्थित सरयू नहर के पुल से टकराकर नहर में गिरी कार।सं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डड़वा चौराहे के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित कार पुल से टकराकर सरयू नहर में जा गिरी, जिससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेंहदावल निवासी राजमणि शर्मा (42) पुत्र छविलाल किसी काम से बस्ती गए थे। शनिवार की सुबह खलीलाबाद आ रहे थे। कार पुरानी बस्ती के करही निवासी रमाकांत चौधरी चला रहे थे। कार अभी डड़वा चौराहे पर पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर सरयू नहर के लिए बने पुल से टकरा गई और नहर में जा गिरी। कार को गिरता देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और इसकी सूचना कांटे पुलिस चौकी को दी। इसके बाद ग्रामीण सरयू नहर में जाकर कार से दोनों लोगों को निकालने का प्रयास करने लगे। मौके पर कांटे चौकी प्रभारी हरेंद्र राय भी पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से कार में सवार घायलों को बाहर निकलवाया। उसके बाद 108 नंबर की एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजावाया। जहां राजमणि शर्मा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें