अभाविप कार्यकर्ताओं ने ममता का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैंक चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह तानाशाही रवैया अपना रही हैं। संवैधानिक संस्थाओं के काम में बाधा डालकर संविधान का माखौल उड़ा रही हैं।
परिषद के कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे बैंक चौराहे के पास एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। जिला संगठन मंत्री अंकुर पाल ने कहा कि देश डॉ. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान से चलता है, लेकिन ममता बनर्जी इसे नहीं मान रही हैं। पश्चिम बंगाल में विरोधी दल के कार्यकर्ताओं की हत्या आम बात हो गई है। भ्रष्टाचार के आरोपी अफसर के घर छापेमारी करने गई सीबीआई टीम के सदस्यों को ही हिरासत में ले लिया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ कुमार ने कहा कि ममता बनर्जी जैसे लोग देश में तानाशाही के दम पर अपना राज कायम करना चाहते हैं, जिसे युवा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान हर्ष सिंह, विवेक चौधरी, मानवेंद्र सिंह, अनुराग उपाध्याय, रितेश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह मौजूद रहे।