परिषद के कार्यकर्ताओं ने बैंक चौराहे से जुलूस निकालकर गोला बाजार, मुखलिसपुर तेिराहा, समय जी स्थान तिराहा, मेंहदावल बाईपास तक जाकर शहीदों के याद में नारे लगाए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने समय जी स्थान तिराहे पर स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर नगर महामंत्री शुभम, शुभम राय, पंकज दुबे, अर्पित पांडेय, दीपक राय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, रूद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र चौरसिया, मानव प्रताप सिंह, मिथुन, विशाल सिंह, कमलाकांत, सूरज राय, राम राय, हर्षित अग्रवाल, शुभम चौधरी, अखिलेश पांडेय, अभिषेक पांडेय, शुभम पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।