फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में अनुपस्थित महिला सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में अनुपस्थित महिला सफाई कर्मी निलंबित
विज्ञापन

- सफाई कर्मी अनीता की जगह परिवार के रामजनक कार्य करते मिले
- एडीओ पंचायत और प्रधान से भी होगा जवाब तलब
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व केंद्रीय टीम ने विकास खंड हैंसर बाजार के चपरा पूर्वी गांव का निरीक्षण किया था। उसी दौरान गांव में तैनात एक महिला सफाई कर्मी की जगह उसके परिवार का सदस्य काम करता पाया गया। केंद्रीय टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ को कार्रवाई करने का निर्देश। डीपीआरओ ने सोमवार को महिला सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि भारत सरकार की टीम ने शनिवार को चपरा पूर्वी गांव का निरीक्षण किया था। उसी दौरान गांव में तैनात सफाई कर्मी अनीता अनुपस्थित पाई गई। उनकी जगह उनके परिवार के रामजनक सफाई कार्य करते पाए गए। अपने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने, अपने स्थान पर परिवार के सदस्य से काम कराने और ग्राम पंचायत से पलायित रहने के आरोप में सफाई कर्मी अनीता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सफाई कर्मी को पौली ब्लॉक से संबंद्ध कर दिया गया है। प्रकरण की अंतिम जांच नाथनगर के एडीओ पंचायत को सौंपी गई है। इस संबंध में प्रधान और एडीओ पंचायत हैंसर बाजार को भी नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें