फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लंबी कूद में अभिषेक व लाजो को प्रथम स्थान

Wed, 18 Oct 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक की न्याय पंचायत बजहरा की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय देवरिया लाल में नोडल संकुल शिक्षक राम निवास की देखरेख में हुई। लंबी कूद में अभिषेक व लाजो को प्रथम स्थान हासिल हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाध्यापक मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी ने किया। प्राथमिक स्तर लंबी कूद बालक वर्ग में देवरिया लाल के अभिषेक कुमार प्रथम, बालिका वर्ग में सुकरौली की लाजो प्रथम रहीं। इसी तरह जूनियर स्तर बालक वर्ग में सुकरौली के शिवा प्रथम व बालिका बालिका वर्ग में देवरिया लाल की ज्योति प्रथम रहीं। दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग प्राथमिक स्तर में अभिषेक कुमार प्रथम व बालिका वर्ग में लाजो प्रथम रहीं। जूनियर वर्ग में मनीष कुमार प्रथम स्थान व बालिका वर्ग संध्या कुमारी प्रथम स्थान रहीं। इस दौरान प्रतियोगिता में अर्जुन प्रसाद, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार के जरिए प्रतियोगिता कराई गई। राम अधारे, राजेंद्र प्रसाद, सुमन भारती, विनय सिंह, मोहम्मद अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें