फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 643 लोगों की बनाई आभा आईडी

Fri, 08 Nov 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकाें में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 643 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। अभियान के तहत खलीलाबाद, नाथनगर, पौली, हैंसर बाजार, बघौली, मेंहदावल, बेलहरकला, सांथा और सेमरियावां में आभा आईडी बनाया गया है। इस दौरान कुल 643 आभा आईडी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान चलाकर आभा आईडी बनाया जाएगा। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें