फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया छठ मेले का उद्घाटन

Fri, 08 Nov 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम परिसर में स्थित पोखरे पर छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। व्रती महिलाओं ने परिजनो संग अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। कहा कि छठ पूजा सूर्योपासना का बड़ा पर्व है। उन्होंने पोखरे के किनारे जाकर छठ माता का आशीर्वाद भी लिया। वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सबको मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन पिंटू भारती ने किया। इस मौके पर व्यवस्थापक पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, संतोष भारती, ओम अनुपम भारती, दिलीप कुमार भारती, विवेकानंद भारती, हनुमान भारती, राज किशोर, मनोज भारती, अजय भारती, ब्रह्मानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें