संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खलीलाबाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 2025 आभा आईडी बनाई गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक डॉ. वरूणेश दूबे ने बताया कि शत-प्रतिशत लोगों का आभा आईडी बनाया जाना है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गिरधरपुर, पायलपार, बड़गो, डड़वा, तामेश्वरनाथ, विश्वनाथपुर आदि क्षेत्रों में आभा आईडी बनाया गया। इस दौरान कुल 2025 आभा आईडी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।