फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Wed, 16 Dec 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से मेंहदावल बाईपास चौक तक जुलूस   निकला। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
पार्टी के जिला संयोजक सौम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव व आफताब आलम खान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मेंहदावल बाईपास चौक पहुंचे, यहां पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए रोक दिया कि धारा 144 लागू हैं, ऐसे में प्रदर्शन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

 इसके बाद कार्यकर्ताओं ने यहीं पर प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। यहां पर सौमयेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ है।
यदि कोई मामला है तो पार्टी को सूचना देने पर ही कार्रवाई हो जाती, लेकिन प्रधानमंत्री के इशारे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर छापामारी की गई।
 इसे आप कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते। पूर्वांचल कोषाध्यक्ष आफताब आलम खान ने मोदी जी जब केजरीवाल से राजनीतिक मुकाबला नहीं कर सके तो सीबीआई का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव, जिला कोषाध्यक्ष नूर मोहम्मद, डीडी चौधरी, सूर्या त्रिपाठी, अमरपाल पांडेय, कमर अहमद, फखरुल इस्लाम, सिकंदर यादव, नईम अख्तर, दीपू पांडेय, तीरथ अग्रहरि, राम गोपाल त्रिपाठी, शिवशंकर मिश्र, जगन्नाथ साहनी, प्रदीप साहनी आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें