फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छितौना गांव में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया

विज्ञापन
छितौना गांव में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों को सममानित करते सपा नेता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
छितौना गांव में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया
विज्ञापन

150 आदिवासी परिवारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा पड़रिया स्थित छितौना गांव में सोमवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान सपा नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू छापड़िया द्वारा गांव के 150 आदिवासी परिवारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि आज जरूरत है आदिवासी मानव समाज के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की। भाजपा सरकार के शासन में यह गांव पूरी तरह से उपेक्षित रहा है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने लोगों को छलने का कार्य किया है। सपा नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू छापड़िया ने कहा कि छितौना ग्राम में लगभग 150 आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं। जो मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं। केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अंदर से पूरी तरह खोखली व धरातल पर विफल साबित हो रही है। भाजपा की कथनी व करनी में अंतर साफ देखा जा सकता है। प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड पाल सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन काल में आज आमजन मानस भुखमरी, बेरोजगारी की मार झेल रहा है। अध्यक्षता कर रहे प्रधान रामसनेही गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी, गजपति सिंह, प्रधान छोटेलाल यादव, प्रधान राजनाथ, प्रधान बरकत अली, प्रधान अनिल यादव, प्रधान राजेश यादव, कपिल चौरसिया, प्रधान रूदल चौरसिया, शैलेंद्र यादव, आलमगीर खान, रविंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें