फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर 714 लोगों की बनाई गई आभा आईडी

Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाया गया है। इस अभियान के तहत कुल 714 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि लोगों की आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हैंसर बाजार, खलीलाबाद, बघौली, सेमरियावां, मेंहदावल, पौली, नाथनगर, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें