संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 616 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। मंगलवार को खलीलाबाद, नाथनगर, पौली, सेमरियावां, हैंसर बाजार, बघौली, सांथा, मेंहदावल व बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि आभा आईडी बनाने में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद