फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 615 लोगों की आभा आईडी

Mon, 31 Mar 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाया गया। इस दौरान कुल 615 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान में इसमें और तेजी लाई जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पौली, हैंसर बाजार, खलीलाबाद, नाथनगर, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, सांथा और बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें