संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 513 लोगाें की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। बृहस्पतिवार को पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, सांथा, बेलहरकला और मेंहदावल में आभा आईडी बनाई गई। इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद