फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शिवबखरी समय माता मंदिर की बनेगी 13 किलोमीटर लंबी सड़क

Fri, 07 Mar 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शिवबखरी समय माता मंदिर जाने वाला मार्ग 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धार्मिक स्थलों के विकास की योजना के तहत नाथनगर ब्लॉक के शिवबखरी स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर के विकास की पहल हुई है। इसके प्रथम चरण में मंदिर तक जाने के लिए करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को एक नया मार्ग मिल जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा एमएलसी सुभाष यदुवंश की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने विश्वनाथपुर- महुली मार्ग पर राजघाट पुल से शिवबखरी स्थित समय माता मंदिर होते हुए भिनखिनी, बहराई से कठिनइयां पुल तक सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। यह मार्ग आगे जोगाराजा, सिदाही होते हुए कुशहवा तक बस्ती-महुली मार्ग से जुड़ेगा। इसकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है। सड़क के निर्माण से लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी और शिवबखरी समय माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की तादाद भी बढ़ेगी। इससे क्षेत्र का विकास होगा।
-
मंदिर को भी होगा विकास
शिवबखरी स्थित प्रसिद्ध समय माता मंदिर पर जाने के लिए सड़क निर्माण के बाद मंदिर के विकास की भी योजना है। यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। प्रथम चरण में सड़क बनने के बाद मंदिर के विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार किए जाना है। एमएसली सुभाष यदुवंश ने बताया कि सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट
धार्मिक स्थलों को मुख्य मार्गाें से जोड़ने के लिए धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण एवं विकास की योजना शुरू हुई है। इसके तहत शिवबखरी स्थित समय माता मंदिर जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

-आरके पांडेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें