संतकबीरनगर। अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में कुल 714 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को अभियान के तहत सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, पौली, हैंसर बाजार व नाथनगर में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाएं ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद