फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एमबीडी बांध के किनारे मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुबह घर से पैदल निकला था मृतक युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के तुरकौलिया नायक गांव के पास एमबीडी बांध के किनारे संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला। चरवाहों के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि रामपुर दक्षिणी गांव निवासी 27 वर्षीय रविंद्र पुत्र रामनयन यादव सुबह 8:00 बजे घर से पैदल निकला। परिजनों के मुताबिक रविंद्र शराब पीने का आदी था। करीब 11:00 उसका शव एमबीडी बांध के किनारे देखा गया। उसके शरीर पर पैंट और शर्ट थी, तथा शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। उसकी मौत की वजह क्या है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। एसओ ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें