फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाक समर्थित नारेबाजी पर युवक की धुनाई, भेजा गया जेल

Sat, 10 May 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। कस्बे के शराब भट्टी गली में एक युवक ने शनिवार को पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। जिस पर आक्रोशित लोगों ने उसे पड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग में पाबंद किया है। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि धर्मसिंहवा कस्बे के रहने वाले लोगों ने सूचना दिया कि एक युवक शराब भट्टी की गली में पाक समर्थन में नारेबाजी कर रहा है। लोग काफी आक्रोशित हैं और उसकी पिटाई कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस बल भेज कर आरोपी को थाने पर लाया गया।
विज्ञापन

उसके द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी किए जाने का कोई फुटेज प्राप्त नहीं हो सका। इससे आरोपी सेराज उर्फ जुम्मन निवासी छिबरा को भारी मुचलके पर पाबंद करते हुए उप जिलाधिकारी न्यायालय मेंहदावल भेज दिया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें