फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत के कुंडे से लटकर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
छत के कुंडे से लटकर युवती ने दी जान
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
भगवानपुर गांव में 20 वर्षीय युवती ने उठाया आत्मघाती कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक युवती ने छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। युवती की शादी तय थी और अगले वर्ष होनी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव निवासी रामदवन गिरी ने बताया कि उनकी 20 साल की बेटी वंदना ने शुक्रवार की शाम को देर शाम कमरे में छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। छोटी लड़की ने खिड़की से देखा तो घबराकर शोर मचाने लगी। घर के अन्य सदस्य भागकर जब तक कमरे में पहुंचे, तब तक बेटी की मौत हो चुकी थी। बेटी का शव नीचे उतरवाया गया। बेटी ने आखिर क्यों आत्मघाती कदम उठाया, समझ में नहीं आ रहा है। दो भाइयों व दो बहनों में वंदना तीसरे नंबर की थी। उसकी शादी तय थी और अगले वर्ष होनी थी। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती के परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वैसे युवती की आत्महत्या की वजह का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें