फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल गए युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली
विज्ञापन

युवक के बड़े भाई ने ससुुुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के सलाहाबाद गांव के पास स्थित बगीचे में सोमवार की सुबह पेड़ की डाल से लटकी युवक की लाश मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त अशरफपुर निवासी शीश कुमार के रूप में हुई। सलाहाबाद गांव में युवक की ससुुुराल है। मृतक के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अशरफपुर गांव निवासी शिवकुमार का आरोप है कि उसके छोटे भाई 34 वर्षीय शीश कुमार की शादी क्षेत्र के सलाहाबाद निवासी ओमकार की बेटी संगीता के साथ हुई थी। भाई के छह साल व चार साल के दो बच्चे भी है। शीश कुमार की पत्नी अपने मायके में थी। रविवार की सुबह भाई शीश कुमार अपनी ससुराल गए थे। थोड़ी देर बाद घर लौट आए। शाम के समय वह फिर ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले और तभी से नहीं लौटे। सोमवार की सुबह भाई की सलाहाबाद के पास बगीचे में पेड़ से लटकी लाश मिलने की सूचना मिली। शिवकु मार ने भाई की ससुुुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी तरफ सहालाबाद निवासी ओमकार ने बताया कि दामाद शीश कुमार उनके घर आए ही नहीं थे। सुबह दामाद की लाश बगीचे में होने की जानकारी हुई। एसओ आरके गौतम ने ने बताया कि शीश कुमार के शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें