फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट से युवक की मौत
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के लहुंरेगांव निवासी एक युवक की मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे जब विद्युत सप्लाई आई तो 22 वर्षीय सुशील गौड़ पुत्र श्रीकांत गौड़ पंखा चलाने के लिए विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। उसी समय करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट के झटके से वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन इलाज के लिए उनको सीएचसी मलौली ले गए, जहां देखने के बाद डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। घर के इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें