बेलहर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझरिया पठान में सोमवार को एक युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंझरिया पठान निवासी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार की सुबह ट्रैक्टर धोते समय पंप में करंट उतर गया। इससे उसके भाई विजय कुमार (34) उसकी चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर वालों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। विजय कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे। इसमें दो भाइयों की शादी हो गई है। परिजनाें ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।