फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वर्चस्व के लिए युवक की पिटाई, गंभीर

Mon, 18 Dec 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। क्षेत्र के बंडा बाजार के पास धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर सोमवार की शाम कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पिटते देखकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी मलौली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुठही खुर्द गांव निवासी वर्षीय शिवम (25) पुत्र राजकुमार किसी काम से बंडा बाजार गए थे। उसी समय सलाहाबाद रुपिन गांव निवासी पांच-छह युवक हाथ में हाॅकी और लाठी लेकर पहुंचकर शिवम पर हमला बोल दिए। जान बचाकर शिवम जब धर्म कांटा की ओर भागे तो मनबढ़ युवक पीछा करते हुए वहां भी पहुंच गए। तब तक मारते-पीटते रहे जब तक वह गिरकर अचेत नहीं हो गया। राहगीरों ने बीच-बचाव करने के बाद गंभीर रूप से घायल शिवम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टर रमेश सोनकर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. रमेश सोनकर ने बताया कि शिवम के सिर में गंभीर चोट आई है। एसओ अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें