फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मलयेशिया कमाने गए युवक की ह्रदयगति रुकने से मौत

Wed, 27 Aug 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुरेंद्र शर्मा की फाइनल फोटो
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के शिवबखरी गांव निवासी सुरेन्द्र (40) पुत्र हरिदेव मलयेशिया में ह्रदय गति रुकने से बीती रात मौत हो गई। खबर सुन परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शिवबखरी गांव निवासी हरिदेव शर्मा के तीन बेटे हैं।
विज्ञापन

हरिदेव शर्मा ने बताया कि तीनों बेटों में तीसरे नंबर का बेटा सुरेन्द्र शर्मा आठ माह पहले रोजी-रोटी कमाने मलयेशिया गया था। मंगलवार को लगभग रात 9 बजे अपने कमरे से पत्नी से बातचीत किया और कहा कि भोजन बना रहे हैं और अभी एक घंटे में बात करेंगे।
इसी बीच अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह गिर गया। साथी उठा कर अस्पताल ले गया। वहां पर डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृतक घोषित कर दिया। सुरेंद्र की पत्नी मिथलेश, बेटा विशाल (18), विवेक (14) सहित माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। संवादल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें