फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भैंस चराने गया युवक बूधा नदी में डूबा, तलाश जारी

Sat, 31 Aug 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर क्षेत्र के मदरहा सुरसा चमनजोत का मामला
बेलहर। क्षेत्र के मदरहा सुरसा चमनजोत स्थित बूधा नदी में भैंस चराने के लिए गया युवक डूब गया। काफी देर तक पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर राजदेव यादव (40) पुत्र शिवकुमार यादव निवासी ग्राम पंचायत मनैतापुर टोला दुल्हीपार ग्रामीणों के साथ सुरसा चमनजोत स्थित बूधा नदी के पास शाम चार बजे के करीब भैंस चराने गया था। भैंस छोड़कर सो गया। नींद खुली तो देखा की भैंस नदी में नहा रही थी, जिसे निकालने के लिए नदी में कूद गया। पानी अधिक होने के कारण डूबने लगा। ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन तब तक डूब गया। काफी देर तक जब ऊपर नहीं आया तो इसकी सूचना बेलहर पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक गोताखोर की मदद से खोजबीन शुरु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें