फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक से टक्कर मारकर युवक को रोका, पंच से किया घायल, घर में की तोड़फोड़

Sun, 23 Nov 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत में स्थित डाकघर के पास दबंगों ने बाइक से टक्कर मारकर युवक को गिरा दिया। पंच मारकर घायल कर दिया। उसने जान बचाने का प्रयास किया तो घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इस मामले में पीड़ित ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल कस्बे के केवटलिया अव्वल निवासी धर्मेंद्र साहनी पुत्र जवाहर साहनी ने तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार की रात 8:30 बजे अपने घर से डाकखाने की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आए और ठोकर मारकर सड़क पर गिरा दिया। जैसे ही वह उठकर भागना चाहा, पहले से घात लगाकर बैठे दो अन्य युवकों ने पकड़ लिया। चारों लोग गाली देते हुए पंच से मारने लगे। जिससे मुझे गंभीर चोटें आई, घटना में मेरा सिर फट गया। किसी तरह जान बचाने के लिए वह एक व्यक्ति के घर में भागा। वे लोग पीछा करते हुए उनके घर में घुस गए। घर में रखा डाकघर का कागजात फाड़ दिया। काउंटर तोड़ दिया। उनके घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। मेंहदावल पुलिस ने राहुल, सनी, राजू, जितेंद्र निवासी केवटलिया अव्वल के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें