फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में युवक घायल, केस

Wed, 01 Oct 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के नंदौर-दुर्गजोत मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर दूसरे बाइक सवार पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में रमेश चन्द पुत्र कैलाश प्रसाद निवासी नन्दौर थाना बखिरा ने लिखा है कि बेटा अविनाश पासवान (25) बाइक से मंगलवार की देर शाम बेलहर से घर की तरफ आ रहा था। गोयड़ा नाला बेलवा ठकुराई के पास दुर्गजोत से बेलहर कला की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे अविनाश गम्भीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल युवक को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया जहां इलाज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें