संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सिकोहरा गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर दो पटीदार पर केस दर्ज किया है। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता उर्मिला देवी ने अपने शिकायत में बताया कि उसके पति घर से बाहर रहते हैं। 30 सितंबर को रात 10:30 बजे घरेलू विवाद ताला खोलने को लेकर उसके पटीदार विकास व रीता गाली दे रहे थे। मना करने पर काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना में काफी चोटें आई हैं। संवाद