बखिरा। एक पखवारा पूर्व बखिरा पुलिस चौकी के निकट ऑटो की चपेट में आने से कस्बे के दो युवक घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने घायल युवक के परिजन की शिकायत पर ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मो. नईम पुत्र मो. अमीन निवासी बखिरा ने बताया कि मो. जुबेर और मो. सैफ 22 मार्च की रात साढ़े दस बजे लेडुआ-महुआ से बाइक पर सामान लेकर घर आ रहे थे। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर देसी शराब की दुकान के सामने एक ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सैफ के पैर व एड़ी में चोट आई है, जबकि जुबेर को मामूली चोट आई। गंभीर रूप से घायल का बस्ती के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चालक मनीष कन्नौजिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद