मेंहदावल। एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना में युवक को काफी चोटें आई हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई बाबू मोहल्ले का है। दिए गए तहरीर में प्रदीप पुत्र विक्रम ने कहा कि शिवा पुत्र राजेश व पुष्पा पत्नी राजेश मेरे घर पर चढ़ आए। दोनों ने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी डंडा, चुल्ला, बैट से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे मुझे गंभीर चोटें आई है। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।