मेंहदावल। क्षेत्र के गांव के पास आपसी विवाद में एक युवक ने चाकू निकाल लिया और लोगों को दौड़ा लिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक पुलिस कर्मियों से भी उलझ गया। पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया।
एसओ मेंहदावल विजय कुमार दुबे ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी कमालुद्दीन पुत्र सहानुल्लाह सोमवार की देर शाम मेंहदावल सीमा क्षेत्र में लोगों से वाद-विवाद कर रहा था। इसी दौरान वह चाकू निकालकर हमलावर हो गया और लोगों को दौड़ा लिया। इसकी सूचना लोगों ने मेंहदावल पुलिस को दी। थाने के हेड कांस्टेबल संतोष कुमार बाजपेयी, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद, नीरज सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से उपद्रव कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। युवक पुलिस कर्मियों से भी बहस करने लगा। युवक के पास चाकू बरामद हुआ। आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस थाने लाई जहां मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे जेल भिजवा दिया गया।