फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला की पिटाई के मामले में दंपती के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 15 Nov 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के शनिचरा पूर्वी गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही दंपती के खिलाफ गाली देने, मारने-पीटने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीता देवी पत्नी कमलेश विश्वकर्मा का आरोप है कि मंगलवार की सुबह वह अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। उसी समय गांव के रणजीत सिंह पुत्र हीरा सिंह व उनकी पत्नी राधिका सिंह आईं और गाली गुप्ता देते हुए पिटाई शुरू कर दीं। बीच-बचाव करने आए उनके परिवार के लोगों को भी बुरी तरह मारपीट के घायल कर दिया गया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों के समझाने-बुझाने के बाद धमकी देते हुए चले गए। घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शनिचरा पूर्वी गांव निवासी सीता देवी की तहरीर पर गांव के ही रणजीत सिंह व उनकी पत्नी राधिका सिंह के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें