फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मछली पकड़ते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत

Sat, 08 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
डूबने से हुई गौतम की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस । स्रोत - पुलिस
विज्ञापन
धनघटा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के कटहा गांव के निकट स्थित पोखरे में मछली पकड़ते समय युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। 35 वर्षीय गौतम गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के कुआं गांव का निवासी था।
विज्ञापन

बेलघाट क्षेत्र के कुआं गांव निवासी 35 वर्षीय गौतम पुत्र त्रिलोकी शुक्रवार की सुबह धनघटा थाना क्षेत्र के कटहा गांव के पास पोखरे में मछली पकड़ने आया था। जब वह पानी में घुसकर मछली का शिकार कर रहा था उसी समय पांव फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ आए लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान बालेंदु ने पुलिस चौकी जगदीशपुर को दी। चौकी चार्ज विनोद कुमार यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर गौतम की तलाश करवाने लगे। एक घंटे बाद गोताखोर ने गौतम को पानी से बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

डूबने से हुई गौतम की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस । स्रोत - पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें