फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाई बनकर प्रेमिका की ससुराल पहुंचा युवक, भांडा फूटा तो युवती ने छोड़ा पति का घर

Wed, 03 Dec 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई बनकर युवक प्रेमिका की ससुराल पहुंच गया। चार दिन बाद जब भांडा फूटा तो ससुरालियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। ससुरालियों के विरोध के बाद मामला धनघटा थाने पहुंचा। असलियत उजागर होने के बाद थाने पहुंची प्रेमिका ने पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। वह प्रेमी के घर चली गई। जानकारी के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक माह पूर्व महिला ससुराल पहुंची। उसका पति कुछ दिन बाद कमाने चला गया। मौका देख युवक अपनी प्रेमिका की ससुराल पहुंच गया। उसने खुद को महिला का भाई बताया। भाई बनकर वह प्रेमिका की ससुराल में पांच दिन तक रहा। युवक की चाल-ढाल देख ससुरालियों को शक होने लगा। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। उसके बाद महिला के मायके के लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई तो महिला के साथ रह रहा युवक उसका भाई नहीं प्रेमी निकला। सोमवार को मामला थाने पहुंचा। वहां युवती ने कहा कि वह बालिग है और अपनी जिंदगी का फैसला स्वयं कर सकती है। उसके बाद वह प्रेमी के साथ चली गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें