फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टुल्लू पंप उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की माैत

Mon, 28 Apr 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। जखौती गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि सूचना मिली कि जखौती गांव में एक युवक की करंट लग गया है। मौके पर पहुंचे तो टुल्लू पंप के पास शनि देवल (20) पुत्र कल्लू बेलदार निवासी ग्राम सोनडीहा थाना धनघटा बेहोश पड़ा था। उसे तत्काल सीएचसी मलौली भेजवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि कोई अपने खेत में टुल्लू पंप से पानी चला रहा था उसी दौरान शनि उसकी चपेट में आया होगा। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें