फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टेकुआटार में निकाला कैंडल मार्च, हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

Mon, 28 Apr 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
टेकुआटार बाजार में कैंडल मार्च निकालते लोग।संवाद  
विज्ञापन
कसया। कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार की देर शाम को टेकुआटार बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर आक्रोश जताया गया। उसके बाद कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भाजपा नेता अमरनाथ मद्धेशिया के नेतृत्व में निकाले गए इस कैंडल मार्च में संतोष सिंह व टेकुआटार युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कैंडल मार्च बाजार के हीरा चौक, चांदनी चौक, लहवारी मोड़ तक निकला पुनः चांदनी चौक के समीप कैंडल लगाकर आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान मोनू गुप्ता, छत्रशाल मद्धेशिया, विशाल, मुकेश, अमन, राहुल, राजू, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें