फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेमिका से शादी की जिद...टाॅवर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने विदाई तक का भरोसा देकर उतारा

Tue, 16 Dec 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मोबाइल टावर से नीचे उतरे हुए युवक को पकड़कर ले जाती हुई पुलिस । संवाद
विज्ञापन
तिघरा। बखिरा थाना क्षेत्र के सीहटीकर में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमिका से शादी के लिए युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह तीन घंटे बाद उसे टाॅवर से उतरवाया।
विज्ञापन


बखिरा थानाक्षेत्र के सीहटीकर गांव का निवासी 25 वर्षीय सचिन गौड़ पुत्र बनारसी दोपहर करीब 2 बजे घोड़ीसाड़ स्थित मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गया। वहां से युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगा और अपनी प्रेमिका से शादी कराने की जिद करने लगा। युवक का यह अंदाज किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं था, जिससे लोग उसे फिल्म शोले के वीरू से जोड़कर देखने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। पुलिसकर्मी युवक से बातचीत कर उसे शांत करने में जुटे रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के गांवों से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही थी। काफी मशक्कत से तकरीबन तीन घंटे बाद उसे टाॅवर से नीचे उतारा गया। पुलिस उसे उतारकर अपने साथ ले गई।

मोबाइल टावर से नीचे उतरे हुए युवक को पकड़कर ले जाती हुई पुलिस । संवाद

मोबाइल टावर से नीचे उतरे हुए युवक को पकड़कर ले जाती हुई पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें