फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भांजी की शादी में आए युवक और उसके दोस्त को मारा चाकू, गंभीर

Tue, 10 Feb 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई चौराहे पर रविवार देर रात मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने भांजी की शादी में आए मामा और उनके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। शराब की दुकान के पास युवकों से कहासुनी हुई। घायल दोनों युवकों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल काॅलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

रविवार को सेखुई गांव के ज्ञान चौहान की पुत्री की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के उनका साला निचलौल के बरगदही निवासी करन चौहान (20) अपने मित्र देशराज चौहान (18)के साथ आया था। रात में किसी कार्य से दोनों सेखुई चौराहे पर पहुंचे। शराब की दुकान के समीप मौजूद युवकों से किसी बात पर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। उसके रिश्तेदार दिनेश व राजेश ने बताया कि चौराहे के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत करा दिया। इसके बाद वे पास की एक दुकान पर बैठ गए। कुछ देर बाद बाइक से कुछ युवक पहुंचे और चाकू से हमला कर भाग निकले।
पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कोटवा सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। घर पर बरात आने के कारण वारदात की जानकारी परिजनों को काफी देर बाद हुई। सोमवार सुबह पुलिस ने सेखुई चौराहे पर दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें