फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई- रिक्शा की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। बखिरा थाने से कुछ ही दूरी पर शनिवार की देर शाम एक सड़क हादसे में अलीगढ़ निवासी एक ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी योगेश पुत्र शैतान सिंह ने बताया कि उसके चाचा राजपाल (45) पुत्र मुंशी सिंह बखिरा क्षेत्र के लोरिकबरी स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य करते थे। उसके चाचा 27 मई की देर शाम बखिरा से लोरिकबरी जा रहे थे। उसी दौरान नंदौर से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने तेज गति व लापरवाही से आकर थाने से करीब पचास मीटर की दूरी पर उसके चाचा राजपाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर वे लोग पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल हुए चाचा को एंबुलेंस से लेकर जिला चिकित्सालय आ गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
राजपाल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बखिरा एसओ श्याम मोहन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के भतीजे योगेश की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें