फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन के आगे आई महिला की इंजन केे धक्के से मौत

Mon, 12 Jan 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
त्रिपाठी मार्केट के पास महिला की मौत के बाद खड़ी ट्रेन-स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के त्रिपाठी मार्केट से पूरब रविवार को देर शाम एक्सप्रेस ट्रेन के धक्के से महिला की मौत हो गई। हालांकि, लोको पायलट ने ट्रेन रोककर महिला को बचाने का भी प्रयास किया। इसके बाद भी महिला की जान नहीं बच पाई। सूचना के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हटवाकर ट्रैक साफ कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की देर शाम की शाम 4.30 बजे के आस-पास छपरा-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से छपरा के लिए जा रही थी। ट्रेन रेलवे स्टेशन खलीलाबाद को पार कर जैसे ही आगे बढ़ी त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग से लगभग 200 मीटर पूरब 65 वर्षीय अज्ञात महिला ट्रेन के आगे आ गई।
लोको पायलट ने ट्रेन रोककर महिला को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन महिला एकाएक ट्रेन के आगे आ गई। ट्रेन के इंजन का झटका लगने से महिला ट्रैक के किनारे गिर गई और उसकी मौत हो गई। ट्रेन लगभग 10 मिनट तक मौके पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

इसके चलते रेलवे क्राॅसिंग का फाटक पौने घंटे तक बंद रहा और क्राॅसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शाम के 5.20 बजे ट्रेन रवाना हुई तो राहगीरों ने राहत की सांस लिया। घटना की जानकारी के बाद रेलवे पुलिस मौके पर तत्काल पहुंचकर ट्रैक के पास से शव को हटवाया। पुलिस टीम शव को आसपास के लोगों की मदद से पहचान का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें