फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, चचेरी बहन समेत छह घायल

Mon, 14 May 2018 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
धनघटा उमरिया बाजार मार्ग के फतेपुर गांव के समीप दुर्घटना के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग पर सोमवार को फत्तेपुर गांव के पास ओवरटेक के प्रयास में दो टेेंपो के बीच हुए टक्कर में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं चचेरी बहन समेत छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।        
विज्ञापन

उमरिया बाजार से सवारी लेकर एक टेंपो चालक धनघटा की ओर जा रहा था। उसी दौरान नावन खुर्द गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए कुछ लोग टेंपो से धनघटा की तरफ लौट रहे थे। अभी दोनों टेंपों चालक फत्तेपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे। उसी दौरान साइड लेने के चक्कर में दोनों टेंपो के बीच टक्कर हो गई। जिसमेें सवार सात लोग घायल हो गए। उसी समय नावन खुर्द गांव के प्रधान इमरान खान भी पहुंच गए और घायलों को सीएचसी मलौली भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद 40 वर्षीय सुरईया पत्नी मोहम्मद यहिया उर्फ लल्लू निवासी छितही थाना महुली, 30 वर्षीय सैयदा खातून पत्नी बकार अहमद निवासी भिटनी जगतबेला ,चिलुआताल, जिला गोरखपुर, 60 वर्षीय खुशनुमा पत्नी अब्दुल गनी निवासी छितही, महुली व इद्रीश पुत्र ईशू निवासी नेतवापुर थाना धनघटा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुरईया खातून पत्नी लल्लू की मौत हो गई। जबकि घायल गुलाटी पत्नी गिरजा 45 वर्ष व आकांश पुत्र गिरजा 12 वर्ष निवासी आगापुर गुलरिहा, सादिया पुत्री सैयद दो वर्ष निवासी भिटनी जिला गोरखपुर का इलाज सीएचसी मलौली में चल रहा है। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें